khabar abhi tak

बीसीसीआई के नये अध्यक्ष बने मिथुन मन्हास, राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष, एजीएम में हुआ ऐलान

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए अध्यक्ष का ऐलान कर दिया गया है. उम्मीद के मुताबिक दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास ने रॉजर बिन्ना की जगह पर इस पद से लिए चुना गया है. मिथुन ने कुछ दिन पहले ही इस पद के लिए आवेदन दिया था. रविवार 28 सितंबर को दोपहर वो बीसीसीआई के मुख्यालय मुंबई के  वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचे थे. बीसीसीआई एजीएम में उनके नाम पर मुहर लगाई गई.

दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का नया अध्यक्ष चुना गया है. नई कार्यकारिणी की घोषणा 28 सितंबर रविवार को वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में की गई. राजीव शुक्ला और देवजीत सैकिया को फिर से  उपाध्यक्ष और सचिव के रूप में चुना गया है. प्रभतेज सिंह भाटिया ने रोहन गौंस देसाई की जगह संयुक्त सचिव का पद संभाला है. भाटिया पहले बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष थे. अब ए रघुराम भट बीसीसीआई के नए कोषाध्यक्ष हैं.

जानिए कौन हैं मिथुन मन्हास

मन्हास को जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा नामित किया गया था. जहां उन्होंने प्रशासक के रूप में सेवा की है. उन्होंने 1997/98 सीजन में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया. उन्होंने भारत अंडर-19 और ए टीम का भी प्रतिनिधित्व किया. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अच्छे रिकॉर्ड के बावजूद उन्हें सीनियर टीम में जगह नहीं मिली. उस समय भारतीय टीम में पहले से ही सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ जैसे खिलाड़ी थे. मन्हास ने 147 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 45.82 की औसत से 9,714 रन बनाए हैं. उनके नाम 27 शतक और 49 अर्धशतक हैं. उनका सबसे अच्छा रणजी सीजन 2007-08 में था जब दिल्ली ने खिताब जीता था. उन्होंने उस सीजन में 57.56 की औसत से 921 रन बनाए थे.

मन्हास ने तीन आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए खेला है- दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), अब बंद हो चुकी पुणे वॉरियर्स इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके). उन्होंने आईपीएल के उद्घाटन सीजन से 2014 तक खेला. 55 मैचों में उन्होंने 22.34 की औसत और 109.36 की स्ट्राइक रेट से 514 रन बनाए. उनके आईपीएल करियर में कोई अर्धशतक नहीं था

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak