हुड़... हुड़... दबंग, दबंग, दबंग, देखें वीडियो



पुलिस ने किया गांववालों से जनसंवाद, वारदातों से अलर्ट

जबलपुर/स्लीमनाबाद। फिल्म दबंग की तर्ज पर स्लीमनाबाद पुलिस ने बुधवार को गांववालों से जनसंवाद किया। जनसंवाद में पुलिस ने अनायास होने वाली वारदातों से आगाह किया कि वे अलर्ट रहें। किसी भी प्रकार की जोखिम न उठाएं अन्यथा वे मुसीबत में पफंस सकते हैं। पुलिस ने सवाल-जवाब पर ग्रामीणों ने कई प्रश्न पूछे, जिनके जवाब देकर पुलिस ने ग्रामीणों को संतुष्ट किया। 


स्लीमनाबाद थाना प्रभारी सुदेश सुमन, एएसआई मनकी सिंह, ब्रजेन्द्र उरमलिया, आरक्षक आशीष पटेल ने कौड़िया और टिहारी गांव में विजिट की। गांव वालों को साइबर क्राइम सहित मोबाइलों से होने वाले अपराधों की जानकारी दी। पुलिस दल  ने गांववालों को बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने में उनका चालान हो सकता है, इसके साथ दुर्घटना का खतरा हो सकता है। इस बात पर गांववालों ने पुलिस दल ने आश्वासन दिया कि वे इस बात पर विशेष ध्यान रखेंगे। टीआई सुमन कहते हैं कि पुलिस को जागरूक करने के लिए थाने का हर व्यक्ति अलर्ट हो गया है ताकि हाइवे पर होने वाले एक्सीडेंट और देहात में होने वाले अपराधों पर अंकुश लग सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post