लोक निर्माण मंत्री ने फ्लाई ओवर को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित बनाये रखने संस्कारधानी के सामाजिक, व्यपारिक संगठनों के साथ ली शपथ
लोक निर्माण मंत्री ने जनता से फ्लाई ओवर पर यातायात के नियमों का पालन करने का किया आग्रह
जबलपुर। विगत दिनों जबलपुर को मध्यप्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर की सौगात मिली है। यह फ्लाईओवर केवल यातायात का सेतु नहीं है, बल्कि हमारी आकांक्षाओं और हमारे शहर के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। जो न केवल हमें आधुनिकता से जोड़ता है बल्कि शहर की गति और प्रगति का आधार भी है, और इस फ्लाई ओवर की स्वछता, सुंदरता और सुरक्षा कि जिम्मेदारी भी हम सभी की है,इसीलिए आज हम सब मिलकर संकल्प लेते है कि जबलपुर में विकास और संस्कार साथ साथ प्रवाहित होंगे और जबलपुर को मिली इस बड़ी सौगात को हम स्वयं सुंदर, स्वच्छ और व्यवस्थित रखेंगे, यह बात लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने वीरांगना रानी दुर्गावती फ्लाई ओवर के निरिक्षण के दौरान जबलपुर के प्रबुद्ध वर्ग के साथ सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों को सम्बोधित करते हुए कही
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के साथ सांसद श्री आशीष दुबे, महापौर श्री जगतबहादुर सिंह अन्नू, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल, विधायक श्री सुशील तिवारी इंदु, श्री अभिलाष पांडे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिंकू विज, पूर्व मंत्री श्री शरद जैन, श्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना, एसपी श्री सम्पत उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त श्रीमति प्रीति यादव व शहर के प्रबुद्ध जन, सामाजिक एवं व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि फ्लाई ओवर पर पहुंचे जहाँ सबने शपथ लेकर फ्लाई ओवर में किसी भी तरह की आवंछनीय गतिविधि न होने का संकल्प लिया।श्री सिंह ने कहा हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए हैं जिनमें कुछ लोग पान मसाला खाकर फ्लाईओवर की बाउंड्री को गंदा करते दिख रहे हैं, कहीं वाहन पर खतरनाक स्टंट, तो कहीं फ्लाईओवर पर बैठक, पार्टी, मौज-मस्ती और रील्स बनाने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। यह व्यवहार न केवल स्वच्छता और सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि हमारी संस्कारधानी की मर्यादा पर भी आघात है।
श्री सिंह ने कहा मेरा सभी जबलपुर वासियों से विनम्र आग्रह है कि यह फ्लाईओवर हमारे आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए बना है, यह कोई पर्यटन स्थल नहीं है। निश्चित ही यह हमारे शहर के विकास के साथ पर्यटन को भी गति देगा, परंतु इसे पार्टी या मनोरंजन का अड्डा बनाना, संस्कारधानी की गरिमा के साथ खिलवाड़ है। श्री सिंह ने कहा आइए, हम संकल्प लें कि संस्कारधानी का यह फ्लाईओवर, हमारे संस्कार, हमारी सभ्यता और शहर के प्रति हमारे कर्तव्यबोध का परिचायक बने।
ये लोग मौजूद रहे
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी साँवलदास खत्री, सिख संगत प्रधान सरदार मंजीत सिंह जी, इंद्रमोहन भाटिया, सुधीर भागचंदानी, तारु खत्री, एड आशीष त्रिवेदी, डॉ जितेंद्र जामदार, डॉ राजेश धीरवानी, आईएमए अध्यक्ष डॉ ऋचा शर्मा, डॉ राजीव बडेरिया, डॉ अभिजीत मुखर्जी, डॉ शिशिर चन्दपुरिया, महाकौशल चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष रवि गुप्ता, अखिल मिश्रा, रोटीरियन सारंग भिड़े दीपक सेठी, रोबिन खटवानी, महेश पुरस्वानी, उमेश परवानी, जगदीश चोहटेल, रंजीत सिंह बुमराह, जसमित खनूजा, अमरजीत धनजल, बलजीत सैनी, हरविंदर सिंह, पृथ्वी सिंह, रामिंद्र सिंह, जसप्रीत सिंह बत्रा, टिंकू कपूर, परमजीत सिंह कलसी, साहेब सिंह कपूर, सोनिया कौर मुकादमगंज व्यपारी संघ अध्यक्ष भीम गुप्ता, सराफा व्यापारी संघ अध्यक्ष अजय बख्तावर, दवा बाजार संघ के बाबी जायसवाल, थोक कपड़ा व्यापारी संघ अध्यक्ष नवनीत जैन, जबलपुर बेंगल व्यापारी संघ से अभिषेक जैन, ग़ल्ला व्यापारी संघ से दिनेश राठौर, पिसनहारी व्यापारी संघ से अनिल बढ़कुल, सेनेटारि व्यापारी संघ से परवेश सिंघवी, सिविक सेंटर व्यापारी संघ से प्रशांत जैन, मालवीय चौक व्यापारी संघ से राजेश रोहरा,मिलोनीगंज व्यापारी संघ अमित जैन गोलू, गढ़ा व्यापारी संघ प्रशांत जैन पप्पू, नार्मल स्कूल व्यपारी संघ विक्रांत जैन, जबलपुर रिटेल व्यपारी संघ अमित जैन के साथ बड़ी संख्या में प्रबुद्ध वर्ग और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।