जबलपुर। अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर मूक बधिरों की सांकेतिक भाषा समझने हेतु पुलिस कर्मियों को बेसिक सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण देते हुये हाथों की मुद्राओं और संकेतों के माध्यम से सांकेतिक भाषा में बातचीत करना सिखाया गया।
मूक बधिर पीड़ित जब रिपेार्ट करने थाने आते है, तो उनकी बातों को समझ पाना पुलिस के लिये मुशकिल होता है जिसे दृष्टिगत रखते हुये 23 सितम्बर अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर मूक-बधिर/बेजुबानों की जुबान समझने हेतु पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय] अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा की उपस्थिति में ‘‘सक्षम ऑरगनाईजेशन’’ संस्था द्वारा पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियो को बेसिक सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण देते हुये हाथों की मुद्राओं और संकेतों के माध्यम से सांकेतिक भाषा में बातचीत करना सिखाया।
इस अवसर पर Deaf शासकीय स्कूल के प्रिसिंपल शिव शंकर कपूर, एवं Deaf People महाकौशल बधिर संघ के प्रेसिडेंट संजय सोनी, जनरल सेक्रेट्री प्रमोद नायर, सक्षम आर्गेनाईजशन संस्था के अक्षय सोनी तथा उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकांक्षा उपाध्याय, नगर पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी कौरव, सतीष कुमार साहू उपस्थित रहे।