khabar abhi tak

सतना में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने रोका शिवराज का काफिला, खाद की कमी- किसानों की समस्याओं को लेकर की चर्चा

 

सतना। केंद्रीय कृषि मंत्री और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय दौरे पर सतना पहुंचे। इस दौरान जिले में किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष और विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने बड़ा कदम उठाया। उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर के पास केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले को रोककर किसानों के मुद्दों पर सीधी बातचीत की।

                           कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुशवाहा ने मंत्री चौहान को बताया कि सतना जिले में किसानों को खाद की उपलब्धता और वितरण में लगातार परेशानी हो रही है। समय पर खाद न मिलने से उनकी फसलों पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने साफ कहा कि किसान पहले ही प्राकृतिक आपदाओं और महंगे खेती खर्च से जूझ रहे हैंए ऊपर से खाद का संकट उन्हें और नुकसान पहुंचा रहा है।

पुराने मुकदमे हटाने की मांग-

कुशवाहा ने किसानों पर दर्ज पुराने मुकदमों का मुद्दा भी जोर.शोर से उठाया। उन्होंने कहा कि इन मामलों की वजह से किसान मानसिक और आर्थिक दबाव झेल रहे हैं। अगर सरकार किसानों की भलाई चाहती है तो इन मुकदमों को तुरंत खत्म किया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने किसानों के साथ प्रशासनिक स्तर पर हो रही अभद्रताओं की भी शिकायत शिवराज सिंह चौहान से की।

सरकार को चेतावनी दी-

मुलाकात के दौरान विधायक कुशवाहा ने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने किसानों की समस्याओं पर ठोस कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।

शिवराज सिंह बोले, न्याय दिलाएंगे-

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी बातें सुनीं और भरोसा दिलाया कि वे राज्य सरकार से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को न्याय दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी। हालांकिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा काफिला रोकने की इस रणनीति ने जिले की राजनीति में हलचल मचा दी है।

युवा संसद में बोले शिवराज, वन नेशन, वन इलेक्शन जरूरी-

शिवराज सिंह चौहान यहां से निकलकर सतना शासकीय डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित युवा संसद में पहुंचे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र.छात्राएं और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बार.बार चुनाव होने से देश का बहुत सारा पैसा और समय बर्बाद होता है। पिछले पांच वर्षों में चुनावी प्रक्रिया पर लगभग 4.5 लाख करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह पैसा जनता के कामों में लगना चाहिए था। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से विकास कार्य रुक जाते हैंए पर्यावरण को नुकसान होता है और पुलिस बल भी लगातार चुनावी ड्यूटी में उलझा रहता है। इससे अराजकता और जातिवाद की राजनीति बढ़ती है।

वन नेशन, वन इलेक्शन का नारा लगवाया- 

शिवराज ने मंच से वन नेशनए वन इलेक्शन का नारा भी लगवाया। उन्होंने कहा कि अगर पूरे देश में पांच साल में एक बार चुनाव होंगे तो जनता का पैसा बचेगाए पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और विकास की रफ्तार बनी रहेगी। अंत में उन्होंने स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया और कहा कि यही आत्मनिर्भर भारत की असली दिशा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak