khabar abhi tak

केंद्रीय जेल में आत्महत्या का विचार आते ही बंदियों को फोन करने की मिली सुविधा, देखें वीडियो



विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर व्याख्यान

जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर के मार्गदर्शन में मनोवैज्ञानिक समृद्धि सिंह बघेल परामर्शदाता की संस्था द कनेक्ट हट एवं अनकही आत्महत्या रोकथाम हेल्पलाइन के द्वारा बंदियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बताया गया कि आत्महत्या के ख्याल आना मानसिक दर्द का ही लक्षण है। इससे पीड़ित को अपने दर्द व्यक्त करने और मदद मांगने का पूरा अधिकार है। लेकिन वह किसी को कह नहीं पाता है। 


बंदियों के इस दर्द को व्यक्त करने के लिए ही उसे प्रेरित किया गया, साथ ही सभी उपस्थित बंदियों को मनोवैज्ञानिक तेज सिंह ठाकुर ने भी जीवन पर प्रकाश डालते हुए इससे पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 8655486966 भी बताया। इस कार्यक्रम में उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश, अरविंद दांगी एवं कल्याण अधिकारी सरिता धारू उपस्थित रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak