khabar abhi tak

आपसी रंजिश पर युवक को गोली मारी, आरोपी सहित हथियारों के सप्लायर भी गिरफ्तार

नरसिंहपुर। एमपी के नरसिंहपुर स्थित कोतवाली क्षेत्र में आपसी रंजिश पर राजा उर्फ श्यामलाल सिलावट ने हर्षित नायक को गोली मार दी। पैर में गोली लगने के कारण युवक को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भरती कराया गया। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी सहित हथियारों की सप्लाई करने वाले दो युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है। 
                                बताया गया है कि कोतवाली क्षेत्र में देर रात हर्षित नायक पर राजा उर्फ श्यामलाल सिलावट ने उस वक्त फायर कर दिया। जब वह अपने घर जा रहा था। पैर में गोली लगने के कारण हर्षित वहीं गिर गया, गोली चलने की आवाज सुनकर राह चलते लोगों सहित आसपास के लोग निकल आए। जिन्होने पुलिस को सूचना देते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपी को तिदनी रोड स्थित जेठा मंदिर के पास से पकड़ लिया। उसके पास से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस मिला। जांच में पता चला कि हथियार की सप्लाई दो अन्य लोगों ने की थी।

हथियारों के सप्लायर भी पकड़े गए- 

पुलिस ने हथियार सप्लायर बालकिशन ठाकुर व धनीराम उर्फ मुन्ना ठाकुर को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो देसी पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। तीनों आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak