khabar abhi tak

पनागर विधायक ' इंदु तिवारी ' के घर के सामने पुलिस रेड, ' सोनू महाराज ' का ' सट्टा-अड्डा ' तार-तार

फाइल फोटो

सट्टा कारोबार के लिए सैलरी पर रखे थे एजेंट, पुलिस ने 8 को पकड़ा, छोटा फुहारा के बीएसएनएल कार्यालय के सामने लगता था सट्टा

जबलपुर। पनागर विधायक इंदु तिवारी के निवास के सामने पुलिस ने सट्टे के अड्डे का खुलासा किया है। मंगलवार की रात खबर मिलते ही पुलिस ने छापा मारा था। पुलिस दल ने मौके से 8 लोगों को पकड़ा है। शेष आरोपी भागने में कामयाब रहे। पुलिस का कहना है कि सट्टा कारोबार के लिए सैलरी पर एजेंटों का रखा गया था। 

गोहलपुर थाना प्रभारी रीतेश पांडे ने बताया कि बीएसएनएल कार्यालय के गेट के पास छोटा फुहारा में रहने वाले सचिन तिवारी उर्फ सोनू महाराज के सट्टे के अड्डे पर छापा मारा गया था। पुलिस के मुताबिक यहां सालों से सट्टा-पट्टी सुबह से लेकर रात तक सट्टा-पट्टी ली जाती थी। पुलिस छापे के दौरान सट्टा लिख रहे सूजी मोहल्ला निवासी गनेश मलिक को 4750, चेरीताल निवासी अनिल यादव को 5100, त्रिमूर्ति नगर निवासी अजय सिंह को 4459, शंकर नगर निवासी हनी रजक को 5500, कटंगी निवासी रत्नेश सिंह को 4850, बड़ी मदार टेकरी निवासी शहाबुद्दीन अंसारी को 4450, बढई मोहल्ला निवासी संतोष कुमार सोनी को 4949 और मिलौनीगंज निवासी राजेश कोरी को 5237 रुपए और सट्टा-पट्टी के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस को पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे दिहाड़ी पर काम करते हैं। उन्हें सचिन उर्फ सोनू महाराज 500 रुपए की दिहाड़ी पर रखा था। वे सट्टा लिखते और निर्धारित समय के बाद पूरा ठेला सचिन को दे देते थे। जीत-हार की रकम ग्राहकों से लेना और देना उन्हीं का काम था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak