गोंगपा ने रेल मंत्री से मांगी बलिदान दिवस पर निःशुल्क रेल यात्रा, पत्र भेजा


जबलपुर।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने महाराजा शंकर शाह पुत्र रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर जनसमुदाय के लिए निःशुल्क रेल यात्रा की मांग की है। इस आशय का एक पत्र रेल मंत्री सहित पांच जोन प्रबंधकों को भेजा गया है।

गोंगपा के राष्ट्र्ीय अध्यक्ष एवं पाली तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने मंगलवार को केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र भेजा है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 18 सितंबर को महाराजा शंकर शाह पुत्र रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस मनाया जा रहा है। इसमें अपार जनसमुदाय जुड़ता है। इसमें शामिल होने के लिए प्रदेश के साथ देश भर के श्रृद्धालु और अनुयायी शहीद स्थल पर पहुंचते हैं। ऐसे में इन्हें निःशुल्क रेल यात्रा प्रदान की जानी चाहिए। गौरतलब है कि  यह कार्यक्रम 17 और 18 सितंबर को मालगोदाम चौक पर आयोजित है। 

गोंगपा ने पत्र में डीआरएम, जीएम पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर, डीआरएम जबलपुर-भोपाल, डीआरएम एसईसीआर नागपुर और जीएम-डीआरएम बिलासपुर को सूचना भेजी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post