
जबलपुर. भारत स्काउट एवं गाइड पश्चिम मध्य रेल जबलपुर
मंडल के द्वारा दिनांक 18 अगस्त से 17 नवम्बर 2025 सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत आज
दिनांक 03
सितम्बर को स्काउट सदस्यों द्वारा मंडल रेल
प्रबंधक कार्यालय के सामने सतर्कता पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई।
इस नाटक का मार्गदर्शन अपर मंडल रेल प्रबंधक / मुख्य जिला आयुक्त (स्काउट) सुनील टेलर, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी / जिला आयुक्त (स्काउट) सुबोध विश्वकर्मा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक / सहा. जिला आयुक्त (स्काउट) नितेश कुमार सोने, सहा. मंडल कार्मिक अधिकारी / सहायक जिला आयुक्त (स्काउट) सचिपति नंदन, मुख्य कल्याण निरीक्षक रविन्द्र त्रिपाठी, जिला सचिव अनिल कुमार चौबे रहे । नाटक की प्रस्तुति रेल कर्मचारियों के समक्ष स्काउट सदस्य द्वारा की गई । जिसमे स्काउट कलाकार रजनीश यादव, अनिल पाली,आत्मानंद श्रीवास्तव संजीव तिवारी, विमलेश तिवारी, कृष्णा उपाध्याय, शुभम कुशवाहा, अब्दुल वाजिद आदि उपस्थित रहे ।
