khabar abhi tak

BJP ने 3 राज्यों में चुनाव प्रभारी नियुक्त किए, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव और बैजयंत पांडा इन राज्यों के प्रभारी

 नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार 25 सितम्बर को बिहार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। बिहार के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल को सह-प्रभारी बनाया है।

वहीं, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब सह प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा, तमिलनाडु में भाजपा सांसद बैजयंत पांडा को प्रभारी और मुरलीधर मोहोल को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं, यहां फिलहाल नीतीश कुमार की जेडीयू और भाजपा गठबंधन की सरकार है। वहीं, 2026 में मार्च से मई के बीच में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव होंगे। बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसीऔर तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (डीएमके) सत्ता में है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak