बताया गया कि देर शाम तेज बारिश से बचने के लिए कुछ यात्री प्रतीक्षालय में आकर बैठ गए। इस दौरान कटनी की तरफ से आ रहा हाईवा क्रमांकएमपी 20 जेडएम 4003 अनियंत्रित होकर यात्री प्रतीक्षालय में घुस गया, जिसकी चपेट में 6 लोग आ गए। हाइवा को प्रतीक्षालय में घुसते देख लोगों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को किसी तरह बाहर निकालकर पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर एक घायल सुभाष चौधरी की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के लिए जबलपुर के शासकीय अस्पताल रेफर किया गया। वहीं पुलिस ने मामले में हाइवा चालक रविन्द्र उम्र 20 वर्ष को हिरासत में ले लिया है।
दुर्घटना में घायल-
-सुभाष चौधरी उम्र 37 वर्ष निवासी पौड़ी कला,
-अरुण प्रताप सिंह 20 वर्ष निवासी झिरीं
-रागिनी कुमारी 13 वर्ष निवासी मंगेली उमरिया पान
-नरेश 45 वर्ष निवासी मंगेली उमरिया पान
-अंकित कुर्मी 18 वर्ष निवासी मंगेली उमरिया पान
-एक अन्य