मंडला में 60 हजार रिश्वत लेते DPC और पत्नी गिरफ्तार, अधिकारी पति ने पत्नी को दिलवाए रुपए, जबलपुर EOW ने दोनों को पकड़ा..!
byKhabarAbhiTak-
0
मंडला। मंडला में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने जिला प्रोजेक्ट को.ऑर्डिनेटर (DPC अरविंद विश्वकर्मा) और उनकी पत्नी आरती को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विद्या निकेतन ककैया स्कूल की मान्यता नवीनीकरण के लिए डीपीसी ने स्कूल संचालक से 1.ण्20 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। एपीसी अवधेश नारायण पांडे भी इस मामले सह आरोपी बनाए गए हैं। उन्होंने भी स्कूल संचालक से रिश्वत की मांग की थी।
स्कूल संचालक रविकांत नंदा ने पांच दिन पहले 50 हजार रुपए दिए थे। डीपीसी ने 23 सितंबर को शेष राशि की मांग की। आज सुबह जबलपुर जाने के बहाने डीपीसी ने 60 हजार रुपए मांगे। स्कूल संचालक ने रिलायंस पेट्रोल पंप पर लिफाफे में राशि सौंपी। डीपीसी ने अपनी पत्नी आरती को लिफाफा लेने को कहा। जैसे ही पत्नी ने रकम ली, ईओडब्ल्यू की टीम ने दोनों को पकड़ लिया। डीएसपी स्वर्ण जीत सिंह धामी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में ईओडब्ल्यू की टीम आगे की पूछताछ कर रही है। अरविंद विश्वकर्मा सितम्बर 2024 से मंडला में डीपीसी पद पर पदस्थ हैं। इसके पूर्व जबलपुर जेडी कार्यालय में आईटी सेल के तहत सीएम हेल्पलाइन देखते थे। इसके पूर्व जबलपुर जिला शिक्षा केन्द्र में एपीसी ईएडंआ और सीहोर में लेक्चरर भी रहे हैं। अवधेश नारायण पांडे करीब ड़ेढ वर्ष से एपीसी (मोबिलाइजर) हैं जिसके अंतर्गत इनका कार्य स्कूलों की मान्यता देखना है।