khabar abhi tak

भोपाल, इंदौर, उज्जैन में बारिश पर ब्रेक, जबलपुर में गिरेगा पानी, एमपी में अब तक 41.3 इंच गिर चुका पानी, 30 जिलों में कोटा फुल

जबलपुर। मध्यप्रदेश में अब तक औसत 41.3 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 12 प्रतिशत यानी 4.3 इंच ज्यादा है। भोपाल, ग्वालियर सहित 30 जिलों में कोटा फुल हो चुका है तो 10 जिले मुहाने पर हैं। सितंबर के बचे हुए दिनों में भी मानसून एक्टिव रहेगा। ऐसे में प्रदेश में 10 इंच बारिश और होने की उम्मीद है।

                                स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव न होने से भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल व नर्मदापुरम संभाग में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में तेज पानी गिर सकता है। पिछले 24 घंटे के दौरान सागर, छतरपुर, रायसेन, छिंदवाड़ा व उमरिया में बारिश दर्ज की गई। छतरपुर के नौगांव और सागर में सवा इंच पानी गिर गया। वहीं खजुराहो में आधा इंच बारिश हुई। रायसेन, छिंदवाड़ा, उमरिया में भी हल्की बारिश दर्ज की गई।

भोपाल में 32 घंटे बाद मिला बच्ची का शव

भोपाल के बैरसिया इलाके में नदी में बही 12 साल की चिंको का शव 32 घंटे बाद घटनास्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर मिला। बच्ची रविवार सुबह 9 बजे दादा बाबूलाल साहू 70वर्ष के साथ खजुरिया रामदास गांव में ब्रह्ना नदी में तर्पण करने गई थी। दादा का शव कुछ घंटे बाद ही मिल गया था, लेकिन बच्ची नहीं मिल पाई थी।

कहीं भी तेज बारिश का अलर्ट नहीं

मौसम विशेषज्ञों की माने तो प्रदेश में आज कहीं भी तेज बारिश का अलर्ट नहीं है। बुधवार और गुरुवार को कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट है। प्रदेश में 16 जून को मानसून ने आमद दी थी। तब से अब तक औसत 41.3 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 33.4 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 7.9 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यह कोटा पिछले सप्ताह ही पूरा हो गया है। 4ण्3 इंच पानी ज्यादा गिर गया है।

इन जिलों का कोटा फुल-

भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना वर उमरिया में बारिश का कोटा फुल हो चुका है। कई जिले ऐसे हैं जहां आंकड़ा डेढ़ सौ प्रतिशत के पार है। श्योपुर में कुल 213 प्रतिशत पानी गिर चुका है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak