khabar abhi tak

केंद्रीय कारागार में रक्तदान शिविर में 25 यूनिट रक्त संग्रहण, देखें वीडियो



जबलपुर।
सेवा पखवाड़े के तहत नेताजी सुभाष चंद्र बोस केन्द्रीय कारागार में गुरूवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जेल के कर्मचारियों द्वारा रक्तदान किया गया है। जेल प्रबधन के मुताबिक इस शिविर में 25 कर्मचारियों का रक्त संग्रहण किया गया है। 


केंद्रीय कारागार के उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश ने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत जेल में सफाई अभियान के बाद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में जेल के अधिकारी-कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया है। रक्तदान में महिला कर्मचारी भी शामिल थीं। मौके पर स्वास्थ्य टीम ने जांच के उपरांत ही रक्तदान करवाया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak