नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बी.आर. गवई ने आज शुक्रवार को 29 अगस्त को बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपुल मनुभाई पांचोली को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।दोनों जजों की नियुक्ति 27 अगस्त को राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद हुई थी। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट अपनी पूर्ण क्षमता यानी 34 न्यायाधीशों (सीजेआई सहित) के साथ कार्य करेगा।
उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति विपुल मनुभाई पांचोली 3 अक्टूबर 2031 को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभालेंगे। वे 27 मई 2033 को सेवानिवृत्त होंगे। 25 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दोनों नामों की सिफारिश की थी। हालांकि, जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने जस्टिस पांचोली की नियुक्ति पर कड़ा असहमति दर्ज कराते हुए कहा था कि यह कदम न्यायपालिका पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। कॉलेजियम प्रणाली की साख पर सवाल खड़ा कर सकता है।
