
जबलपुर स्टेशन पर भव्य समारोह में अतिथियों ने दिखाई हरी झंडी
जबलपुर. मध्य प्रदेश के महाकोशल व विंध्य क्षेत्र के लिए आज रविवार 3 अगस्त से रेलवे द्वारा 2 नई ट्रेनों की सौगात दी। जबलपुर-रायपुर व रीवा-पुणे ट्रेन का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जबलपुर व रीवा में एक साथ जुड़े. इन स्टेशनों पर क्षेत्रीय सांसद, विधायक, मंत्री व अन्य जनप्रतिनिधि तथा आम नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे.
जबलपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित भव्य समारोह में एमपी के पीडबलूडी मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीक, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, पमरे की महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी व आम नागरिक मौजूद रहे। सभी विशिष्ट अतिथियों ने जबलपुर-रायपुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रीवा व सतना में भी हुआ उद्घाटन समारोह
वहीं रीवा में भी रीवा-पुणे साप्ताहिक ट्रेन के उद्घाटन अवसर पर समारोह का आयोजित किया गया. जिसके मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, सांसद जनार्दन मिश्रा, क्षेत्रीय विधायक, जनप्रतिनिधि व मंडल रेल प्रबंधक मौजूद रहे. जबकि सतना में भी जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही.
गाड़ी संख्या 01702 जबलपुर - रायपुर ट्रेन
कोच संरचना :- इस ट्रेन में 01 वातानुकूलित चेयरकार श्रेणी, 04 चेयरकार द्वितीय श्रेणी, 08 सामान्य श्रेणी एवं 1 एसएलआरडी, 1 जनरेटरकार के कोच सहित कुल 15 कोच होंगे। गाड़ी संख्या 02152 रीवा – हड़पसर ट्रेन
कोच संरचना :- इस विशेष उद्घाटन ट्रेन में 06 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी, 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी एवं 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी एवं 01 एसएलआरडी, 01 जनरेटरकार के कोच सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।


