khabar abhi tak

शासकीय अस्पताल के सर्जिकल वार्ड की गैलरी शराबखोरी, वीडियो वायरल होने से हड़कम्प, प्रबंधन ने सुरक्षा गार्ड पर कार्यवाही करने कहा..!

 

दमोह। जिला अस्पताल दमोह के सर्जिकल वार्ड के बाहर गैलरी में दो बदमाशों द्वारा की जा रही शराब पार्टी चर्चा का विषय बन गई है। यहां पर दोपहर के वक्त चल रही शराब पार्टी को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षा कर्मियों व एजेंसी पर कार्यवाही करने की बात कही है।                                                                                                                  
                                                               अस्पताल में तैनात निजी सुरक्षा एजेंसी के गार्ड्स को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि अस्पताल में आने वाले हर व्यक्ति की सघन जांच की जाए ताकि गुटखा, नशीले पदार्थ या हथियार जैसी आपत्तिजनक चीजें भीतर न जा सकें। इसके बावजूद बदमाश आराम से शराब लेकर अस्पताल में घुस गए। किसी व्यक्ति ने शराब पी रहे इन युवकों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये युवक कौन थे और अस्पताल में कैसे दाखिल हुए। गौरतलब है कि दमोह जिला अस्पताल में इलाज कराने जिलेभर से मरीज आते हैं, लेकिन पहले भी यहां चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कई बार असामाजिक तत्व अस्पताल में घुसकर मरीजों या उनके परिजनों के सामान पर हाथ साफ कर चुके हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak