khabar abhi tak

जबलपुर रेल मंडल में निकाली गई स्वच्छता जागरूकता रैली


जबलपुर।
रेल मंडल में स्वच्छ भारत अभियान 2025 के तहत मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा के मार्गदर्शन में मंडल के विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गई स्वच्छता जागरूकता रैली (प्रभात फेरी) जिसमें कार्मिक विभाग के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी एवं सहायक कार्मिक अधिकारी कल्याण के निर्देशन  में  4 अगस्त को प्रातः 8:00 बजे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से हाई कोर्ट चौराहा होते हुए उमंग रेल सामुदायिक भवन तक एक रैली का आयोजन किया गया। 


इसी तरह  स्वतंत्रता दिवस उत्सव-2025 अभियान  में स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान तहत चिकित्सा विभाग जबलपुर मंडल द्वारा डॉ. श्याम सुन्दर प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक के निर्देशन एवं डॉ. बी.सी.एस. राव  मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जबलपुर के आदेशानुसारमंडल के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में सभी कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता हेतु स्वच्छता जागरूकता रैली - प्रभात फेरी निकाली गयी।

       


डॉ. संदीप कुमार चौहान मंडल चिकित्सा अधिकारी,  मनोज कुमार गुप्ता, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, के नेतृत्व में आर. पी. गुप्ता मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक,  राजेश ठाकरे, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक,  जितेंद्र कुमार नगर हेड मास्टर,  अशोक श्रीवात्री  रेलवे स्कूल नेतराम मेहरा के संचालन से लोको हायर सेकेंडरी स्कूल से अपरलाईन रेलवे कालोनी जबलपुर तक स्वच्छता के प्रति जागरूकता हेतु प्रभात फेरी निकाली गयी। 

             

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak