khabar abhi tak

एयर इंडिया की दिल्ली से इंदौर जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आग लगने का बजा अलार्म

 
नई दिल्ली.
दिल्ली से इंदौर के लिए उड़ान भर रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई2913 को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा. एयर इंडिया की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, 31 अगस्त रविवारको उड़ान भरने के बाद पायलट को दाहिने इंजन में आग लगने का अलार्म मिला.

मानक प्रक्रिया के अनुसार, पायलट ने तुरंत इंजन को बंद किया और विमान को सुरक्षित तरीके से वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया. फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.

एयर इंडिया ने बताया कि विमान को जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है. यात्रियों को इंदौर भेजने के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की गई है, जो जल्द ही रवाना होगी.  एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा कंपनी की पहली प्राथमिकता है और इस घटना के बाद सभी जरूरी सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया गया.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak