चित्रकूट। सतना जिले की सीमा से लगे यूपी की चित्रकूट पुलिस ने आज तड़के 4 बजे काली घाटी के पास शॉर्ट एनकाउंटर के बाद 5 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। मानिकपुर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हुए। एक एसओजी जवान ज्ञानेश मिश्रा को भी चोट आई है। बताया गया है कि भैंस चोरी की खबर मिलते ही पुलिस की टीम बदमाशों को पकडऩे के लिए पहुंच गई। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग करना शुरु कर दिया। पुलिस ने भी जबावी कार्रवाही करते हुए गोलियां चलाई, जिसमें नूर आलम व जाफर अली के पैर में गोली लगी। नूर आलम कौशांबी के अलीगंज का रहने वाला है, जबकि जाफर अली सतना के खूंटी में रहता है। अन्य गिरफ्तार आरोपियों में सतना के नजीराबाद निवासी मोहम्मद अयानए नयागांव सभापुर के अंकुल यादव और मुख्तियार गंज के विजय सिंह चौहान शामिल हैं। पकड़े गए सभी आरोपी भैंस चोरी के लिए आए थे। पांच में से चार आरोपी तो सतना जिले के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के पास से एक हुंडई आई-20 कार और दो देशी कट्टे बरामद किए हैं। सिविल ड्रेस में तैनात पुलिसकर्मियों ने घेरा-
चित्रकूट एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ पशु चोर जिले में मानिकपुर क्षेत्र में चोरी की भैंस ले जाने वाले हैं। सूचना के बाद मानिकपुर पुलिस सहित मारकुंडी और चित्रकूट की पुलिस ने रात से ही घेराबंदी कर रखी थी। कुछ पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में भी तैनात किए गए थे।
2 बदमाशों को गोली लगी, 3 को भागते हुए पकड़ा-
चित्रकूट पुलिस के अनुसार सुबह करीब 4 बजे डायल 112 को सूचना मिली कि मानिकपुर से कुछ पशु तस्कर भैंस चोरी करके ले जा रहे हैं। जिस पर पुलिस ने जंगलों में कांबिंग शुरू कर दी। पुलिस को मानिकपुर वह काली घाटी के पास कुछ आवाज आने लगी। उन्हें पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर दो पशु तस्करों को घायल कर दियाए तीन लोगों को जंगल से भागते हुए पकड़ा गया।