जबलपुर। कटंगी के पंचमपुरा में रहने वाली एक महिला को मंगलवार रात उसके ससुर और पति ने जमकर पीटा और मौके पर धमकी दी कि आगे उसका मुंह फिर चला तो उसे जान से मार देंगे। पति-ससुर से डरी-सहमी महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पाटन पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम पंचमपुरा निवासी रुकसाना मंसूरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका मायका ग्राम सिमरिया (सुरैया) में है। उसका निकाह 11 मई 2018 को मुस्लिम रीति रिवाज से मोहम्मद इरशाद के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही छोटी-छोटी बातों को लेकर पति और ससुर मोहमम्द इशाक उससे मारपीट कर शारीरिक मानसिक रूप से प्रताडित करने लगे थे। वह 25 अगस्त के रात लगभग 08 बजे घर पर खाना बना रही थी। उसी समय ससुर इशाक घर आकर जोर-जोर से उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। उसके मायके वालों को भी गालियां देने लगे। बहू ने ससुर से कहा कि पापा को किस बात पर गालियां दे रहे हो। तभी, पति इरशाद घर आए और पिता इरशाद हाथ मुक्के-घूसों से मारपीट करने लगे, जिससे उसके माथे, दाहिने गाल के नीचे गर्दन के पास, बाएं हाथ में चोट आई। रोते हुए वह अपने कमरे में कमरे में चली गई तो पति बोलने लगे कि अगली बार मुंह चलाया तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा।
.jpeg)