khabar abhi tak

बंदूक नहीं मिली तो ' लायसेंस ' ले उड़े चोर


बघराजी गांव के सूने मकान में ताला तोड़कर जेवरात किए पार

जबलपुर। कुंडम के बघराजी गांव में रहने वाले वयोवृद्घ डॉक्टर के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने जेवरात पार कर दिए। अज्ञात चोरों को बंदूक नहीं मिली तो आलमारी में रखा उसका लायसेंस ही चोरी कर लिया। इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

कुंडम पुलिस ने बताया कि मंगलवार को डॉ नरेन्द्र कुमार चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह विटनरी डाक्टर सेे रिटायर्ड है। वर्तमान में खेती-किसानी करता है। उसकी पत्नी ज्योति चौहान मई 2024 में पेतृक मकान नोयडा में बच्चों के साथ रहती है। वह कभी-कभी आती है। 17 जुलाई को वह घर में ताला लगाकर नोयडा बच्चों से मिलने गया था। 3 अगस्त की शाम वापस आया तो देखा दरवाजा में लगा ताला नहीं था। दरवाजा हल्का सा लगा था। उसने अंदर जाकर देखा आलमारी के दोनों पल्ले खुले थे। लॉकर टूटा हुआ था। सामान बिखरा हुआ था। उसने पत्नी से फोन लगाकर पूछा। पत्नी ने बताया कि लॉकर में सोने का एक हार, मंगलसूत्र लाकेट, चांदी की 3 जोड़ी पायल रखी थी, जो नहीं मिले। आलमारी में रखा बंदूक का लायसेंस भी नहीं था। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak