khabar abhi tak

कांग्रेस का चालचरित्र एवं चेहरा दर्शाता जीतू पटवारी का बयान, भाजपा महिला मोर्चा ने जलाया कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला

जबलपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा महिलाओं पर दिए गए शर्मनाक बयान पर घोर विरोध जताया है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जबलपुर महानगर द्वारा जीतू पटवारी का मालवीय चौक पर पुतला दहन किया गया।  जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकरए प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

                           पुतला दहन के पश्चात महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपा राव ने कहा कि  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर महिलाओं का अपमान किया है। जीतू पटवारी द्वारा दिया गया बयान कांग्रेस का चाल चरित्र एवं चेहरा दर्शाता है कांग्रेस पार्टी सदैव ही इस तरह निंदनीय कृत्य करती आई है। उनके नेता विवादित बयान देकर अपने शीर्ष नेतृत्व के सामने सस्ती लोकप्रियता चाहते है। आज जब महिलाओं के अखंड सौभाग्य का पवित्र व्रत हरितालिका तीज है उनका दिन है तब जीतू पटवारी महिलाओं के पार्टी अपनी गंदी मंशा व्यक्त कर रहे हैए वे महिलाओं को अपमानित करके यह स्पष्ट संदेश देना चाहते है कि कांग्रेस पार्टी किसी की चिंता नहीं करती। रूपा राव ने कहा कि जहां एक ओर मध्य प्रदेश की सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक कदम उठा रही है महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना जैसी ऐतिहासिक योजनाएं चलाकर उनके उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी महिलाओं के प्रति अपनी घिनौनी मानसिकता दर्शा रही है एवं यही कांग्रेस के लगभग समाप्त होने का कारण है। आने वाले समय में महिलाओं के साथ प्रदेश की संपूर्ण जनता कांग्रेस का और बुरा हाल करने वाली है जीतू पटवारी का यह बयान इस बात की पुष्टि करता है। इस अवसर पर मधुबाला राजपूत, रीना राय, लवलीन आनंद, निशा राठौर, सोनिया रंजीत सिंह, अर्चना सिसोदिया, रजनी साहू, कविता रैकवार, दीपमाला केशरवानी, कल्पना तिवारी, श्वेता सिंह, सुमन यादव, रूपा  दाहिया आदि उपस्थित थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak