जबलपुर। आजाद नगर मोहरिया हनुमानताल क्षेत्र में मोबाइल फोन की चार्जिंग को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर घातक हथियारों से हमला किया। हमले में महिलाओं व बच्चों सहित सात लोगों को गंभीर चोटें आई है। जिन्हे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भरती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
खबर है कि आजाद नगर मोहरिया हनुमानताल क्षेत्र में रहने वाली रुखसाना बानों के घर बीती शाम अरमान नामक युवक अपना मोबाइल लेकर घर के सामने आया और कहा कि मोबाइल चार्ज कर दो। रुखसाना ने कहा कि तबीयत ठीक न होने के कारण बेटे जावेद को मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए दे दिया। मोबाइल फोन चार्ज होने के बाद रात 9 बजे अरमान फोन लेकर चला गया, रात 12.30 बजे अरमान ने फोन कर धमकी दी कि तुमने मेरा मोबाइल तोड़ दिया है, इसके लिए दो हजार रुपए देने होंगे। रुखसाना ने भी यहकर बात को खत्म कर दिया कि जब मोबाइल फोन लेकर गए थे उस वक्त देख लेना चाहिए था। जिसपर अरमान ने धमकी दी कि यदि दो हजार रुपए सुधरवाने के नहीं दिए तो जान से मार देगें। आज अरमान अपने भाई सलमान के साथ रुखसाना के घर पहुंचा और परिजनों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में रखसाना व उसके पति व तीनों बेटों के शरीर पर गंभीर चोटें आई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्हे देख हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। कुछ देर बाद फिर दोनों भाई आए और पथराव कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को घायलों ने पूछताछ में बताया कि अरमान और सलमान दोनों भाई हैं, जिनके खिलाफ चोरी, लूटपाट जैसे कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। मोबाइल चार्जिंग को लेकर हुए विवाद में रुखसाना के साथ उनके पति अकबर और बेटे जावेद, सोहिल व असाब को चोट आई है। सभी को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं बचाव पक्ष ने भी दोनों भाईयों की जमकर पिटाई की है। जिससे दोनों को चोट आई है। दोनों पक्षों द्वारा किए गए हमले में सात लोगों को चोट आई है।