यात्रियों ने पहले ही उज्जैन से शिकायत दर्ज कराई थी। रास्ते में कई स्टेशनों पर टेक्निकल स्टाफ ने समस्या देखी लेकिन सुधार नहीं कर पाए। टीटीई ने यात्रियों को भरोसा दिलाया कि अगले स्टेशन पर समस्या हल होगीए लेकिन एसी कोच की दिक्कत जस की तस बनी रही। गर्मी के कारण बच्चों सहित सभी यात्रियों की हालत खराब हो गई थी। हर स्टेशन पर लोग एसी की मरम्मत की उम्मीद करते रहे, लेकिन कोई हल नहीं निकला। परेशान होकर सतना पहुंचने पर यात्रियों को हंगामा कर दिया। सतना में हुए हंगामे की सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ व स्टेशन मास्टर मौके पर पहुंचे। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को समझाया। उज्जैन से सतना तक का सफर 12 घंटे में पूरा हुआ। विरोध के चलते ट्रेन स्टेशन पर सवा घंटे से ज्यादा खड़ी रही।