khabar abhi tak

एमपी में आधा इंच बारिश होते ही कोटा हो जाएगा पूरा, अब तक 36.5 इंच वर्षा हुई, आज जबलपुर सहित 3 संभाग के 12 जिलो में अलर्ट जारी

जबलपुर। जबलपुर, इंदौर व नर्मदापुरम के 19 में से 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा व पांढुर्णा में अगले 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है।

                                    मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में अब तक 36.5 इंच बारिश हो चुकी है। आधा इंच पानी गिरते ही कोटा फुल हो जाएगा। पिछले मानसूनी सीजन में औसत 44 इंच बारिश हुई थी। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। इस हिसाब से कोटे की 98 प्रतिशत तक बारिश हो चुकी है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो प्रदेश से एक मानसून ट्रफ गुजर रही है। वहीं एक अन्य ट्रफ व एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम भी एक्टिव है। जिसके चलते आज भी बारिश का सिस्टम एक्टिव रहेगा। एक दिन पहले भी बारिश का सिस्टम बना रहा, सिवनी व इंदौर में आधा इंच पानी गिरा है। वही ंनर्मदापुरम,पचमढ़ी, इटारसी-पिपरिया, धार के पीथमपुर, बैतूल, टीकमगढ़ में भी बारिश हुई।

गुना-मंडला में 53 इंच से ज्यादा पानी गिरा

इस बार बारिश के मामले में गुना सबसे बेहतर है। यहां औसत 54.5 इंच पानी गिर चुका है। वहीं मंडला में 53.8 इंच बारिश हुई है। अशोकनगर में 50.9 इंच, शिवपुरी में 50.7 इंच व श्योपुर में 50.3 इंच बारिश हुई है। वहीं सबसे कम बारिश वाले 5 जिलों में सभी इंदौर संभाग के हैं। यहां अब तक औसत 18.7 इंच बारिश हुई है। बुरहानपुर में 22.7 इंच, खरगोन में 19.8 इंच, खंडवा में 21.5 इंच व बड़वानी में 21.4 इंच पानी गिरा है।

एमपी में अब तक 36.5 इंच बारिश

प्रदेश में 16 जून को मानसून ने आमद दी थी। तब से अब तक औसत 36.5 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 30 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 6.5 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। 0.5 इंच बारिश होते ही इस बार भी बारिश का कोटा फुल हो जाएगा। पिछली बार 44 इंच से ज्यादा पानी गिरा था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak