khabar abhi tak

स्टॉक मार्केट में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक उछला, निवेशकों ने कमा लिए इतने करोड़

नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सकारात्मक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार में आज, सोमवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बैठक के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जीएसटी सुधारों को लेकर लिए गए फैसले का बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा है, जिससे शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 1100 अंक से ज्यादा चढ़ गया।

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन, सोमवार को बाजार की शुरुआत बंपर तेजी के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स  1100 अंकतों की बढ़त के साथ 81,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 50 भी लगभग 350 से अधिक अंक चढ़कर  कारोबार कर रहा था. बाजार में आई इस तूफानी तेजी के चलते शुरुआती 10 मिनट में ही निवेशकों की संपत्ति में 5.56 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हो गया।

पिछले कुछ समय से वैश्विक तनाव के कारण बाजार में जारी उठा-पटक के बाद आज की तेजी ने निवेशकों में उत्साह भर दिया है। कारोबार के पहले 20 मिनट के भीतर ही सेंसेक्स 1100 अंकों का आंकड़ा पार कर गया। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स की टॉप 30 कंपनियों में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है।

ऑटो सेक्टर के शेयरों में आज विशेष तेजी है। बीएसई पर मारुति के शेयर लगभग 8 फीसदी तक उछल गए, वहीं बजाज फाइनेंस जैसी कंपनियों के शेयरों में भी जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है। गौरतलब है कि पिछले कारोबारी दिन, गुरुवार को बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 57.75 अंक चढ़कर 80,597.66 पर और निफ्टी 11.95 अंक की बढ़त के साथ 24,631.30 पर बंद हुआ था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak