khabar abhi tak

UP में भीषण सड़क हादसा, कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, 5 की मौत : मृतकों में पिता और दो बेटियां

हापुड. उत्तर प्रदेश के हापुड में आज सुबह एक भीषण हादसा हो गया. यहां बेकाबू कैंटर ने बाइक सवार 5 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक और चार बच्चों की मौत हो गई। सभी स्विमिंग पूल में नहाने के बाद एक ही बाइक से घर लौट रहे थे, तभी हाफिजपुर थाना क्षेत्र के पड़ाव के पास हादसा हो गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार छिटककर 10 फीट दूर सड़क पर गिर गए। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मरने वालों में पिता और उनकी दो बेटियां भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान रफीकनगर निवासी दानिश, उनकी दो बेटियां मायरा और समायरा, भतीजा समर और पड़ोसी वकील के बेटे माहिम के रूप में हुई है।

सभी की मौके पर मौत

पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार पांच लोग गुलावठी क्षेत्र के गांव मिठ्ठेपुर में स्विमिंग पूल से नहाकर लौट रहे थे। देर रात हाफिजपुर क्षेत्र में पड़ाव के पास पहुंचे, तभी एक कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में ले लिया। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया- आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। मृतक पक्ष की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak