khabar abhi tak

MP : केेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी बीजेपी नेता के घर 1 करोड़ से ज्यादा की डकैती, मची सनसनी

मुरैना. मध्यप्रदेश के मुरैना से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के करीबी माने जाने वाले भाजपा नेता के घर अज्ञात बदमाशों ने कट्टे की नोक पर बड़ी डकैती को अंजाम दिया है। डकैतों ने एक करोड़ से ज्यादा के सोने-चांदी के जेवरात, कैश और 12 बोर की बंदूक पर हाथ साफ किया। घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। डकैती की वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है।

बदमाशों ने परिवार पर तान दिया था कट्टा

जानकारी के मुताबिक, घटना मुरैना जिले के जौरा आलापुर गांव का है। मंगलवार को भाजपा नेता राजकुमार यादव के घर में अज्ञात बदमाशों ने डकैती की। 4 डकैत लोहे की सीढ़ी से घर में घुसे और कट्टे की नोक पर वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान घर में भाजपा नेता रामकुमार यादव के साथ उनकी पत्नी मंजू यादव और दो बच्चे मौजूद थे। परिवार ने जब पुलिस को कॉल करने की कोशिश की तो बदमाशों ने कट्टा तान दिया। हाथ-पैर बांधकर तिजोरी से 50 लाख कैश और सोने-चांदी के गहने ले गए।

ग्रामीणों में जबर्दस्त आक्रोश

डकैती की वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जौरा में पुलिस ढंग से गश्त नहीं करती है। इसी कारण इतनी बड़ी डकैती हो गई। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने विजिट किया है। साइबर सेल की टीम भी इस मामले का जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak