khabar abhi tak

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे नए न्यायमूर्ति


सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के पास भेजे गए नाम,अधिवक्ता और न्यायिक सेवा से चुने गए चेहरे

जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में रिक्त न्यायाधीशों के पद जल्दी भरने की उम्मीद जाग उठी है। हाईकोर्ट द्वारा सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को 13 नामों की सूची भेजी है।  इनमें वकील कोटे से 8 और न्यायिक सेवा से 5 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। वर्तमान में हाईकोर्ट में 53 पद स्वीकृत हैं। 30 जून को जस्टिस संजय द्विवेदी के रिटायरमेंट के बाद अब हाईकोर्ट में 33 न्यायाधीश कार्यरत हैं। आने वाले महीनों में भी कुछ और जज रिटायर होने वाले हैं, जिससे यह संख्या और कम हो सकती है। वहीं अगस्त में जस्टिस दिनेश कुमार पालीवाल और जस्टिस पीएन सिंह सेवानिवृत्त होंगे। वहीं, दिसंबर में जस्टिस अचल कुमार पालीवाल का कार्यकाल पूरा हो रहा है।

ये हो सकते हैं संभावित जज

मणिकांत शर्मा

पुष्पेंद्र यादव

जयकुमार पिल्लई

निधि पाटनकर

अजय निरंकारी

अमित लोहाटी

आनंद सिंह

हिमांशु जोशी

न्यायिक सेवा कोटे से भेजे गए संभावित नाम

राजेश कुमार गुप्ता

आलोक अवस्थी

रत्नेश चंद्र सिंह बिसेन

बीपी शर्मा

प्रदीप मित्तल

न्यायिक प्रक्रिया में तेजी की उम्मीद

हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़ने से लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी आने की उम्मीद है। फिलहाल, हाईकोर्ट पर बढ़ते दबाव को देखते हुए जल्द नियुक्तियों की आवश्यकता महसूस की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मंजूरी के बाद इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak