khabar abhi tak

रेल यात्री ध्यान दे- नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से दिल्ली की ट्रेन प्रभावित, जानिए कौन सी ट्रेनें होंगी प्रभावित

 
नई दिल्ली.
 उत्तर रेलवे, दिल्ली मंडल के दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इस कारण 23 जुलाई से निम्न ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द गाड़ियां 
दिल्ली सराय - बांद्रा टर्मिनस (12215)- 24, 26 और 28 जुलाई।
बांद्रा टर्मिनस- दिल्ली सराय (12216)- 23, 25 और 27 जुलाई।
इंदौर - दिल्ली सराय (19337)-20 और 27 जुलाई को रद्द रहेगी।
दिल्ली सराय - इंदौर (19338)-21 और 28 जुलाई को रद्द रहेगी।
राजकोट - दिल्ली सराय (20913)- 24 जुलाई को रद्द रहेगी।
दिल्ली सराय - राजकोट (20914)- 25 जुलाई को रद्द रहेगी।
पोरबंदर - दिल्ली सराय (20937)- 22 और 26 जुलाई को रद्द रहेगी।
दिल्ली सराय - पोरबंदर (20938)- 24 और 28 जुलाई को रद्द रहेगी।
भुज - दिल्ली सराय (20983)-25 जुलाई को रद्द रहेगी।
दिल्ली सराय - भुज (20984)- 26 जुलाई को रद्द रहेगी।
बांद्रा टर्मिनस - दिल्ली सराय (22949)- 23 जुलाई।
दिल्ली सराय - बांद्रा टर्मिनस (22950)- 24 जुलाई।
उदयपुर सिटी - दिल्ली सराय (22985)-27 जुलाई।
दिल्ली सराय- उदयपुर सिटी (22986)- 27 जुलाई।

मार्ग परिवर्तित ट्रेनें
जम्मूतवी - अजमेर (12414) - 23 जुलाई से 27 जुलाई तक दिल्ली, दिल्ली किशनगंज, दयाबस्ती, पटेल नगर होकर चलेगी।
साबरमती - दिल्ली (12915) - 23 जुलाई से 27 जुलाई तक पटेल नगर, दया बस्ती, दिल्ली किशनगंज, दिल्ली होकर चलेगी।
दिल्ली - साबरमती (12916) - 26 जुलाई से 28 जुलाई तक दिल्ली, दिल्ली किशनगंज, दया बस्ती, पटेल नगर होकर चलेगी।
भुज - बरेली (14312) - 25 जुलाई को पटेल नगर, दया बस्ती, दिल्ली किशनगंज, दिल्ली होकर चलेगी।
बरेली - न्यू भुज (14321)-27 और 28 जुलाई को दिल्ली, दिल्ली किशनगंज, दया बस्ती, पटेल नगर होकर चलेगी।
भुज - बरेली (14322) - 26 और 27 जुलाई को पटेल नगर, दया बस्ती, दिल्ली किशनगंज, दिल्ली होकर चलेगी।
किशनगंज - अजमेर (15715)-25 और 27 जुलाई को दिल्ली, दिल्ली किशनगंज, दया बस्ती, पटेल नगर होकर चलेगी।
मुजफ्फरपुर - पोरबंदर (19270) - 27 जुलाई को दिल्ली, दिल्ली किशनगंज, दयाबस्ती, पटेल नगर होकर चलेगी।
ओखा - देहरादून (19565) - 25 जुलाई को पटेल नगर, दया बस्ती, दिल्ली किशनगंज, नई दिल्ली होकर चलेगी।
देहरादून - ओखा (19566) - 27 जुलाई को नई दिल्ली, दिल्ली किशनगंज, दया बस्ती, पटेल नगर होकर चलेगी।
उदयपुर सिटी - न्यू जलपाईगुड़ी (19601) 26 जुलाई को पटेल नगर, दया बस्ती, दिल्ली किशनगंज, दिल्ली होकर चलेगी।
सुल्तानपुर - साबरमती (20940) 23 जुलाई को दिल्ली, दिल्ली किशनगंज, दया बस्ती, पटेल नगर होकर चलेगी।
साबरमती - वाराणसी (20963) - 24 जुलाई को पटेल नगर, दया बस्ती, दिल्ली किशनगंज, दिल्ली होकर चलेगी।
वाराणसी - साबरमती (20964) - 26 जुलाई को दिल्ली, दिल्ली किशनगंज, दया बस्ती, पटेल नगर होकर चलेगी।

आंशिक रद्द ट्रेनें
अजमेर-दिल्ली सराय (12065) 21, 22, 23, 25, 26 और 28 जुलाई को अजमेर से दिल्ली कैंट तक ही चलेगी। दिल्ली कैंट से दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak