khabar abhi tak

जीएसटी परिषद की बैठक में गिर सकता है टैक्स स्लैब !


सस्ते हो सकते हैं जूते-चप्पल, मिठाई, कपड़े और डेयरी प्रोडक्ट्स, कम आय वालों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली। 12 प्रतिशत जीएसटी की सूची में रखे अधिकांश सामानों को या तो 5 प्रतिशत के स्लैब में डाल दें या फिर 12 प्रतिशत का स्लैब ही समाप्त कर दें। ऐसा विचार जीएसटी कर रही है, क्योंकि आम लोगों के लिए रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाले अधिकांश सामान इस श्रेणी में आते हैं। केंद्र सरकार जल्द ही जीएसटी में बड़ी राहत दे सकती है। सरकार दरों को बदलने पर विचार कर रही है। ऐसे सामानों पर राहत मिल सकती है जो मिडिल और लोअर इनकम वाले घरों में आमतौर पर इस्तेमाल होते हैं। सूत्रों का कहना है कि जीएसटी परिषद की अगली बैठक में इस बारे में फैसला हो सकता है। यह बैठक इस महीने हो सकती है। 

क्या है मामला

जीएसटी यानी गुड्स एंड सर्विस टैक्स को देशभर में एक टैक्स सिस्टम के तौर पर लाया गया था ताकि अलग.अलग टैक्स को एकसाथ जोड़ा जा सके। अब 8 साल बाद सरकार एक और बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिससे आम लोगों को सीधा फायदा हो सकता है। 12 प्रतिशत टैक्स स्लैब हटाकर उसमें आने वाले कई सामानों को 5 प्रतिशत टैक्स में लाने की तैयारी है। इसमें कारें, तंबाकू, पान मसाला, कोल्ड ड्रिंक्स को अब सीधे जीएसटी के रेट में ही शामिल करने की तैयारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak