khabar abhi tak

किन्नरों की गैंग ने युवक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया, फिर काट डाला प्राइवेट पार्ट

रामपुर. उत्तर प्रदेश के रामपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां पटवाई क्षेत्र के एक शादीशुदा युवक का किन्नरों ने नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया. पीडि़त एक डांसर भी है, जोकि इलाके में आयोजित कार्यक्रमों में जाकर अपनी प्रस्तुतियां देता था. घटना के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

वहीं, पीडि़त युवक के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए. वहीं, यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

पीडि़त युवक ने बताई आपबीती

पीडि़त युवक के मुताबिक, वह एक कार्यक्रम में बदायूं के बिसौली जा रहा था. इसी बीच, शाहाबाद में दो किन्नर मिले. किन्नरों के साथ तीन और लोग भी थे. पीडि़त पांचों को पहले से जानता था. पहले तो किन्नर किसी बात पर पीडि़त युवक से बहस करने लगे, फिर जबरन उसे शाहबाद क्षेत्र के ही एक गांव में ले गए. युवक का आरोप है कि गांव में ले जाकर पांचों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई. कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उसकी आंखें बंद होने लगीं. थोड़ी ही देर में वह बेसुध हो गया. जब उसे होश आया तो उसे दर्द महसूस हो रहा था. उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया गया था.

वहीं, इस घटना की सूचना किसी ने परिवार को दे दी. तत्काल परिवार के कुछ सदस्य मौके पर पहुंचे और युवक को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. वहां डॉक्टर ने युवक का प्राथमिक उपचार किया और हायर सेंटर रेपर कर दिया.

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

इस घटना पर थाना प्रभारी ने बताया कि अभी युवक की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है. युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak