khabar abhi tak

महिला के साथ रेप के मामले में BJP नेता गिरफ्तार, पीडि़ता बोली, पति से तलाक कराया, लिव-इन में रखा, अब दे रहा धमकी

 

 इंदौर। रतलाम में भाजपा नेता मुकेश पंचोला पर इंदौर की महिला ने रेप का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप हैं कि मुकेश ने पहले पति से तलाक लेने को कहा। इसके बाद मुझे लिव इन में रखा। जब मैंने शादी का कहा तो मुझे जान से मारने की धमकी दी। महिला की रिपोर्ट पर इंदौर की भवरकुंआ थाना पुलिस ने भाजपा नेता मुकेश पंचोला को आलोट के ताल से गिरफ्तार किया और इंदौर ले गई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 

                               भंवरकुं आ थाना पहुंची पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2015 में मुंबई के नरेश जैन से शादी हुई थी। चार साल पहले एक दोस्त की शादी में मुकेश पंचोला से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे से बातचीत करते रहे, इस दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। मुकेश ने शादी का वादा कर पति से तलाक लेने को कहा। मुकेश के कहने पर 2024 में पति से तलाक ले लिया। एक जनवरी  2025 को इंदौर के एक होटल में मुकेश ने शादी करने का कहकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद कई बार संबंध बनाने के बाद 10 जून को जब मैंने मुकेश से शादी की बात की तो उसने इनकार कर दिया। जब दबाव बनाया तो धमकी दी कि यदि शादी की जिद की तो तस्वीरें व वीडियो वायरल कर देगा। 12 जून को मुकेश घर आया तो वहां भाई ने शादी की बात उठाई तो मुकेश साहिल से झगड़ा कर भाग गया। मैंने अपनी सहेली को पूरी बात बताई और इसके बाद भंवरकुआं थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर  मुकेश पंचोला के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, धमकी देने व अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने ताल से मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को पूछताछ में पीडि़ता ने यह भी बताया कि मुकेश और वह लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे। 

कांग्रेस से भाजपा में आए पंचोला-

खबर है कि मुकेश पंचोला पहले कांग्रेस पार्टी में युवक कांग्रेस के विभिन्न पदों पर सक्रिय रहे थे। 2018 में उन्होंने कांग्रेस से टिकट मांगा था लेकिन असफल रहे। इसके बाद उन्होंने आलोट विधानसभा से निर्दलीय चुनाव भी लड़ा, जिसमें उनकी जमानत जब्त हो गई। बाद में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जॉइन की और 2023 के विधानसभा चुनाव में भी टिकट के लिए जोर लगाया, लेकिन सफल नहीं हुए।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak