बेवफा पत्नी से बेपनाह प्यार, दे दी जान, एक पत्र पर 9 के खिलाफ एफआईआर


मुरैना।
भगीतापुर में रहने वाले एक ऑटो चालक की बेवफा पत्नी का कारनामा सामने आया है। इस महिला को उसके पति ने पुलिस आरक्षक के साथ हमबिस्तर होते देखा था। पत्नी से विरोध करते हुए मारपीट की, उसने अपने पति के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज करा दिया। पति ने थाने में एक पत्र दिया और खुद जान दे दी। मर्ग जांच में पत्र के आधार पर पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें एक भाजपा नेता भी शामिल है।

मुरैना में पति ने मरने से पहले जो पत्र छोड़ा, उसमें पुलिस के एक आरक्षक पर पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। साथ ही एक बीजेपी नेता के संबंध का जिक्र भी पत्र में किया। पुलिस ने बताया कि बानमौर थाना क्षेत्र के भगीतापुरा में रहने वाला रोशन जाटव पेशे से ऑटो ड्राइवर था। वह मूलतः खंडवा का रहने वाला था। वर्तमान में वह बानमोर थाने के पास किराए के मकान में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था।

पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखा

रोशन ने दो दिन पहले उसने अपनी जान दे दी। जान देने से 2 घंटे पहले उसने पुलिस थाने में एक चिट्ठी छोड़ी। इसमे लिखा है उसकी पत्नी लक्ष्मी के भाजपा नेता पूर्व पार्षद भगवान सिंह और पुलिस आरक्षक भीकम सिंह के साथ अवैध संबंध हैं। इस अनैतिक काम में उसकी पत्नी लक्ष्मी की बड़ी बहन सुनीता मदद करती है। हाल ही वह ऑटो चलाकर घर लौटा तो उसने अपनी पत्नी को आरक्षक भीकम के साथ संदिग्ध हालत में बिस्तर पर देखा था। इसकी शिकायत पुलिस थाने में की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पूर्व पार्षद भाजपा नेता भगवान सिंह और पुलिस आरक्षक भीकम ने उसकी पत्नी की शिकायत पर उल्टा उसके खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया था। युवक ने पुलिस थाने में छोड़े पत्र में लिखा पत्नी की गंदी हरकतों और पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं करने से वह वह मानसिक रूप से काफी परेशान है। पुलिस उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रही और उसका जीना हराम हो रहा है। इसलिए वह अपनी जान दे रहा है। 

9 के खिलाफ एफआईआर

बानमौर थाना प्रभारी अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि युवक के पत्र और जांच के अधार पर पूर्व पार्षद भाजपा नेता भगवान सिंह, आरक्षक भीकम सिंह, पत्नी लक्ष्मी, लक्ष्मी की बड़ी बहन सुनीता, शशिकांत, मकान मालिक का लड़का राजेश, रोशन के साले पुष्पेंद्र, देवेंद्र और सुरेश निवासी उत्तमपुरा को आरोपी बनाते हुए 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज की। 


Post a Comment

Previous Post Next Post