khabar abhi tak

एक महीने में पकड़े गए 47 हजार 164 अनियमित रेलयात्री

रेलवे स्टेशन पर टिकट जांच करते टीटीई। फाइल फोटो

जबलपुर।
रेल मंडल द्वारा यात्री गाडियों में चलाये जा रहे सघन टिकिट जाँच अभियान के तहत 1 जून से 30 जून 2025 के टिकिट जांच अभियान ने रिकार्ड 8.41 करोड़ रूपये का राजस्व एकत्रित किया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा के मार्गदर्शन में जांच अभियानों के अंतर्गत तथा नियमित टिकट जांच के दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा बिना टिकट/अनुचित टिकट एवं बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सघन जांच की गई। जाँच के दौरान बिना टिकट यात्रा के 47 हजार 164 मामले पकड़े गए, जिनसे रेलवे को रुपये 4.60 करोड़ से अधिक का रेल राजस्व प्राप्त हुआ। इसी तरह निम्न दर्जे की टिकिट पर उच्च दर्जे में यात्रा करते हुए 58 हजार 293 यात्री पकड़े गए, जिनसे रेलवे को रुपये 3.78 करोड़ का रेल राजस्व प्राप्त हुआ। इसी प्रकार यात्रा में निर्धारित मानक से अधिक भार के लगेज को लेकर यात्रा करने के 741 मामले पकड़े गए, जिनसे रुपये 1.37 लाख का रेल राजस्व प्राप्त हुआ। इस प्रकार टिकट जांच के दौरान बिना टिकट/अनियमित टिकट एवं बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करने के पकड़े गए कुल 1.06 लाख से अधिक मामले से रेलवे को रुपये 8.41 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak