khabar abhi tak

मोदी कैबिनेट बैठक में सरकार ने लिये चार बड़े फैसले, 3.5 करोड़ नौकरियों का होगा सृजन

नई दिल्ली. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई बड़े निर्णय लिए हैं. बैठक में नई खेल नीति 2025 को मंजूरी मिली है. खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर जोर होगा. वहीं रोजगार प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी है. सभी सेक्टर में रोजगार का सृजन किया जाएगा. लगभग 3.5 करोड़ नौकरियों का सृजन हर सेक्टर में होगा. योजना पर एक लाख करोड़ का खर्च आएगा. आरडीआई योजना को भी मंजूरी दी गई है. 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से स्वीकृत रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा, रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना का फोकस विनिर्माण क्षेत्र पर  होगा। इसके दो भाग हैं। पहला भाग पहली बार काम करने वालों के लिए  है और दूसरा भाग निरंतर रोजगार को समर्थन देने के लिए है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak