khabar abhi tak

तेलंगाना- फार्मा फैक्ट्री प्लांट विस्फोट में अब तक 34 की मौत, CM रेड्डी घटनास्थल का दौरा करेंगे

हैदराबाद. तेलंगाना के पशम्यलारम में सिगाची इंडस्ट्रीज के फार्मा प्लांट में हुए विस्फोट में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। जिला पुलिस अधीक्षक परितोष पंकज ने मंगलवार सुबह बताया कि मलबा हटाते वक्त कई शव बरामद हुए। मलबे से अब तक 31 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि तीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बचाव अभियान का अंतिम चरण अब भी जारी है।

सोमवार को फैक्ट्री की रिएक्टर यूनिट में विस्फोट हुआ था। हादसा पाशमिलारम इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सिगाची इंडस्ट्रीज में सुबह 8.15 बजे से 9.30 बजे के बीच हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM नेशनल रिलीफ फंड से मृतकों के परिजन को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद की घोषणा की थी।

तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री सी. दामोदर राजनरसिम्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी आज दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगे। फार्मा कंपनी में सोमवार को हुई घातक दुर्घटना के पीछे केमिकल रिएक्शन एक बड़ी वजह हो सकती है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक फार्मास्युटिकल कंपनी है, जो सक्रिय फार्मास्युटिकल सामग्री (एपीआई), इंटरमीडिएट्स, एक्सिपिएंट्स, विटामिन-मिनरल ब्लेंड्स, संचालन और प्रबंधन (ओएंडएम) सेवाओं के लिए जानी जाती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak