khabar abhi tak

महिसागर पुल हादसे में अब तक 15 शव मिले, 4 लोग अभी भी लापता, नदी में गिरी 5 गाडिय़ां, बडोदरा-आणंद को जोड़ता था यह पुल

 

अहमदाबाद। गुजरात में वडोदरा-आणंद को जोडऩे वाले पुल के टूटने से महिसागर नदी में 5 गाडिय़ां गिर गई। नदी से अभी तक 15 शवों को निकाला जा चुका है। 13 एक दिन पहले बरामद किए गए थे, आज दो और शव निकाले गए है। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। अभी भी 4 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनकी तलाश जारी है।

                                          महिसागर नदी पर बना ब्रिज बीती सुबह टूट गया था। चलते ट्रैफिक के बीच पुल टूट जाने से दो ट्रक, दो कार व एक रिक्शा नदी में गिर गया था। एक टैंकर टूटे सिरे पर फंस गया था। 45 साल पुराना यह ब्रिज दक्षिण गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ता था। इसके टूटने से भरूच, सूरत, नवसारी, तापी व वलसाड से सौराष्ट्र पहुंचना मुश्किल हो गया है। अब इसके लिए अहमदाबाद होकर जाना होगा। गंभीरा पुल का निर्माण 1981-82 में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने किया था। जानकारी के मुताबिक 2015 में भी गंभीरा पुल जर्जर पाया गया था। उस समय सरकार ने इसका निरीक्षण करवाया था, जिसकी बेयरिंग बदलनी पड़ी थी। यह स्थिति इसलिए बनी थी, क्योंकि पुल के निर्माण में अच्छी सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया था। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को रेस्क्यू किया। एक स्थानीय युवक ने बताया हम सुबह से ही बचाव अभियान चला रहे हैं। अब तक 13 शव बरामद हुए हैं, जिनमें से एक बच्चा है। एक बच्चा लापता है। इस दौरान हमें प्रशासन और अधिकारियों से कोई मदद नहीं मिली है। 45 साल पुराने इस पुल की मरम्मत के लिए प्रशासन को कई बार सूचित किया जा चुका है। प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई न किए जाने के कारण आज यह हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस हादसे के लिए पूरी तरह से प्रशासन ही जिम्मेदार है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak