khabar abhi tak

MP में हैवी रेन, 17 जिलों में अलर्ट, मानसूनी बारिश से पूरा प्रदेश तरबतर

 भोपाल. मानसूनी बारिश से पूरा मध्यप्रदेश तरबतर हो गया है। शनिवार को प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। वहीं, रविवार को ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन-जबलपुर में भींग सकते हैं।

शनिवार को सीधी में 2 इंच बारिश हुई। वहीं, रतलाम में सवा इंच से ज्यादा पानी गिरा। सतना में पौन इंच, रीवा-खजुराहो में आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई। इसके अलावा भोपाल, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, मंडला, नौगांव, सागर, उमरिया, बालाघाट में भी बारिश दर्ज की गई। आंधी-बारिश की वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

24 घंटे में 8 इंच पानी गिरने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी और पन्ना में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिर सकता है। भिंड, दतिया, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, सतना, रीवा, मऊगंज में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा।

इन सिस्टम की वजह से ऐसा मौसम प्रदेश के ऊपर से एक लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) गुजर रहा है। वहीं, पश्चिमी हिस्से से टर्फ की एक्टिविटी है। ये दोनों ही सिस्टम स्ट्रॉन्ग है। इस वजह से पूर्वी और उत्तरी हिस्से में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ भी सक्रिय है, जो पूरे प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश करा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak