khabar abhi tak

कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला का हुआ निधन, यह है मौत की वजह

मुंबई. कांटा लगा गाने से प्रसिद्ध हुई एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है. जानकारी के अनुसार, शेफाली मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला इलाके में रहती थी. शुरुआती रिपोर्ट में उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई थी. 

लेकिन अब ये जानकारी मिली है कि देर रात 1 बजे जब पुलिस को शेफाली जरीवाला की मौत की सूचना मिली तब पुलिस और फॉरेंसिक टीम उनके घर पहुंची. जहां उन्होंने घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की और उनके कुक-मेड को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. पोस्टमार्टम के लिए शेफाली शाह के शव को अस्पताल भेजा गया है. मौत का कारण अभी तक पता नहीं लग पाया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak