khabar abhi tak

आरोग्य भारती : पर्यावरण संगोष्ठी में पर्यावरण बचाने परिचर्चा


जबलपुर।
आरोग्य भारती महाकौशल प्रांत ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण में हमारी भूमिका विषय पर पर्यावरण संगोष्ठी आयोजित की। कार्यक्रम संयोजक एवं प्रांत पर्यावरण प्रमुख देवेंद्र श्रीवास्तव, अनीता मिश्रा ने बताया कि पर्यावरण बचाने और प्रदूषण मुक्त करने पर परिचर्चा की गई। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय संयोजक भोलानाथ रहे। मुख्य अतिथि आरएन पहाड़िया चेयरमैन तक्षशिला ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट रहे। प्रांत अध्यक्ष डॉ राजेश धीरावाणीजी ने कहा कि हम सभी प्रदूषणों पर नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण कर अपनी जीवन शैली में परिवर्तन लाने में सफल हो सकते हैं। विशिष्ट अतिथि महिला बाल विकास की जॉइंट डायरेक्टर शशि श्याम उईके, जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह और पारंबा नेत्रालय के संचालक डॉ नितिन सोनी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण करके हम प्रकृति की सुरक्षा के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य एवं आंखों को भी सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। आरोग्य भारती द्वारा 30 मई को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को इस अवसर पर पुरस्कार और प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सहयोगी संस्थाओं को तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak