khabar abhi tak

खेत में खेलते समय पानी भरे गड्ढे में डूबे तीन मौसेरे भाई डूबे, तीनों की मौत, मचा कोहराम

हरदोई. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मिट्टी खनन से हुए विशालकाय गड्ढों में भरे पानी में तीन मासूम बच्चे डूब गए. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि तीनों मृतक मौसेरे भाई थे. घटना के बाद बच्चों के पारिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर निरीक्षण किया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना को लेकर दुख जताया है.साथ ही उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं. पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है. घटना हरदोई के टडिय़ावां थाना क्षेत्र के गौरा डांडा की बताई जा रही है.

खेलते खेलते गहरे पानी में चले गए

मृतकों के परिवार वालों ने बताया कि 7 वर्षीय दुर्गेश, कार्तिक और अवनीश खेत में खेल रहे थे. खेत के पास ही अवैध तरीके से खनन माफियाओं ने जेसीबी से खनन कराया था, जिसमें बारिश का पानी भरा हुआ था. बच्चे खेलते-खेलते गहरे पानी में चले गए और उसमें डूब गए. घटना की सूचना के बाद पारिवार वालों ने पुलिस की मदद से बच्चों की खोजबीन की.

हरदोई के जिला अधिकारी ने बताया

इसके बाद बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों डूबे हुए बच्चों को मृत घोषित कर दिया. बता दें कि परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं हरदोई के जिला अधिकारी अनुनय झा ने बताया कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है. पारिवार वालों को सांत्वना दी है. मामले में दोषियों पर कठोर कार्यवाही के निर्देश जारी किए गए हैं. इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने बताया कि पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को कब्जे में लिया है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. आवश्यक विधिक कार्रवाई की रही है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak