khabar abhi tak

अब ट्रेनों के स्लीपर डिब्बे में एससी कोच का मजा

रेलवे बोर्ड ने जोन कार्यालय को भेजी चिट्ठी

नई दिल्ली। मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के स्लीपर डिब्बे के यात्रियों को अब एक विशेष सुविधा मिलने जा रही है। यह सुविधा ट्रेनों के एसी डिब्बे तक ही थी। इस बारे में रेलवे बोर्ड ने फैसला कर लिया है। सभी जोनल रेलवे को चिट्ठी भी लिख दी गई है।

रेलवे बोर्ड ने लंबी दूरी की ट्रेनों के स्लीपर डिब्बों में भी लिक्विड सोप डिस्पेंसर लगाने का फैसला किया है। अभी तक यह सुविधा सिर्फ एसी डिब्बों में ही मिलती थी। इससे मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के स्लीपर डिब्बों में सफर करने वालों को और आसानी होगी। ट्रेनों में ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस स्लीपर कोच में भी एसी कोच की तरह की एक सुविधा मिलेगी। यह सुविधा है लिक्विड सोप डिस्पेंसर की। इन ट्रेनों के एसी डिब्बे के शौचालय और गलियारे में लगे वाश बेसिन के पास लिक्विड शॉप डिस्पेंसर की सुविधा होती है। 

रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को लिखी चिट्ठी में इसकी जानकारी दी गई है। इस चिट्ठी में बताया गया है कि अभी जिन ट्रेनों में ओबीएचएस सुविधा है, उनके एसी डिब्बों में पहले से ही लिक्विड हैंड वॉश उपलब्ध करा दिया गया है। 

रेलवे के मैकेनिकल इंजीनियर के मुताबिक जिन ट्रेनों में ओबीएचएस सुविधा है, उन ट्रेनों के स्लीपर डिब्बों के शौचालयों और गलियारे में लगे वॉश बेसिन के पास लिक्विड सोप डिस्पेंसर लगाए जाएंगे। रास्ते में भी जब लिक्विड सोप खत्म हो जाएगा तो उसे ओबीएचएस के स्टाफ फिर से भर देंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak