सतना। चोरवरी गांव सतना में देर रात जमीन विवाद पर दो छोटे भाईयों ने लाठी मार-मार कर बड़े भाई जयराम कुशवाहा की हत्या कर दी। जयराम पर हमला होते देख गांव में चीख पुकार मच गई, शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए। जिन्होने जयराम को खून से लथपथ हालत में देखा तो स्तब्ध रह गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम चोरवरी में जयराम कुशवाहा अपनी पत्नी के साथ खेरवा स्थित अहरी में सो रहे थे, इस दौरान छोटा भाई लालमन व मोहन कुशवाहा अपने बेटे रामशरण व ब्रज किशोर के साथ आए और जयराम को घसीटते हुए पुराने घर ले गए। जहां पर चारों ने जयराम को लाठियों से बुरी तरह पीटा। जयराम पर हमला होते देख बेटा रविशंकर आया तो उसपर भी लाठी से हमला कर दिया। यहां तक कि जयराम के छोटे बेटे रविकरण व बहू हीराबाई को भी लाठियों से पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए, जिन्होने घायलों को नागौद अस्पताल ले गए, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया। आज सुबह 8 बजे के लगभग जयराम की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि जिस जमीन पर रविशंकर पगरा बना रहा था उसी को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस द्वारा आरोपियों को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।