khabar abhi tak

हिंदुओं को अध्यात्म से जोड़ने पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की ऑस्ट्रेलिया दौड़

23 दिन विदेशी धरती पर बिताएंगे बागेश्वरधाम के बाबा शास्त्री

जबलपुर/छतरपुर। हिन्दुओं को आध्यात्म से जोड़ने के लिए बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की ऑस्ट्रेलिया सहित न्यूजीलैंड और फिजी की दौड़ लग रही है। ये 23 दिन अपनी टीम के साथ विदेशी धरती पर बिताएंगे। यात्रा पर जाने से पहले बाबा बागेश्वर ने एक वीडियो जारी कर विदेश में रहने वाले भक्तों और आयोजकों को कड़ी नसीहत दी है। वीडियो में कहा गया है कि ये विदेश यात्रा व्यपारिक नहीं धार्मिक है। आयोजन के नाम पर वसूली, मिलवाने के नाम पर लेनदेन, आरती के नाम पर लेनदेन करने वालों को चेतवानी दी है कि उन पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। 

बाबा बागेश्वर ने कहा है कि 3 जून से 26 जून तक ऑस्ट्रेलिया, फिजी, न्यूजीलैंड में कथा के माध्यम से हिंदुओं को अध्यात्म से जोड़ने के लिए ये यात्रा हो रही है। सनातन को बढ़ावा, भारतीय परंपराओं को बढ़ाने और भारत का मान बढ़ाना ही यात्रा का उद्देश्य है। हिन्दू संस्कृति को लेकर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने बताया कि जुलाई माह में वह विदेश की धरती पर एक बार फिर हिंदुत्व की अलख जगाने जाएंगे। इस बार यूके, ओमान की यात्रा पर रहेंगे। विदेश में रह रहे हिंदुओं में सनातन की ऊर्जा पैदा करेंगे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak