khabar abhi tak

थाना क्षेत्रों में क्राईम ब्रांच की जबरदस्त घुसपैठ, पकड़ा हथियारों का जखीरा, देखें वीडियो

पिस्टल-कारतूस सहित दो गिरफ्तार

जबलपुर। शहर में मादक पदार्थ, सट्टा-जुआं, शराब और हथियार पकड़ने का पूरा श्रेय पुलिस के क्राइम ब्रांच को जा रहा है। थाना पुलिस ठगी महसूस कर रही है। क्राइम ब्रांच रोजाना कहीं न कहीं दबिश दे रही है और अपराधियों को दबोच रही है। इन आरोपियों को संबंधित थानों को सौंपा जा रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया कि जिसमें बेलबाग थाना प्रभारी राजकुमार खटीक ने बताया कि रविवार रात क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काले रंग की टीशर्ट एवं सफेद रंग की लोवर पहने हुये रामलीला मैदान के पास कारतूस रखे खड़ा है।  सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना बेलबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी
कर मोहित रजक उर्फ कृष्णा निवासी लालमाटी ओमटोरिया को पकड़ा; इसकी तलाशी ली गई। उसके जेब में 20 जिंदा कारतूस मिले।  कारतूस के संबंध में पूछताछ करने पर उसने आशीष मिश्रा का नाम कबूल किया। आशीष मिश्रा को जिला पंचायत कार्यालय के पास पकड़ा, जो बाइक से भागने की फिराक में था। उसके बैग में तीन देशी पिस्टल मेग्जीन के साथ मिली। तीनो मैग्जीन के अंदर तीन तीन नग जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने आरोपी युवक से हथियार बरामद किए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak