khabar abhi tak

लुटेरी दुल्हन : सात फेरे के बाद सात दिन रूकी दुल्हन, फिर जेवर लेकर भागी

पुलिस को नहीं दी सूचना, गांव की ही महिला ने कराया था रिश्ता

लखीमपुर। उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ क्षेत्र स्थित मुड़िया खुर्द गांव में एक व्यक्ति की दूसरी शादी में सात फेरे लेने के बाद दुल्हन घर के जेवर लेकर भाग गई। नई दुल्हन ने पति के तीन बच्चों को खाने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर से जेवर और नकदी लेकर रफूचक्कर हो गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। गौरतलब है कि मुड़िया खुर्द गांव के राजेंद्र प्रसाद लोधी की पत्नी की कई साल पहले मौत हो गई थी। 

गांव की महिला ने कराया था रिश्ता

राजेंद्र ने गांव की ही महिला के सहयोग से एक सप्ताह पहले लखीमपुर निवासी एक महिला के साथ शादी की और उसे घर ले आया था। 


पुलिस बोली- नहीं मिली शिकायत

घर के लोग जब सुबह जागे तो दुल्हन घर में नहीं मिली। कुछ देर इंतजार करने के बाद उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। घर में रखी नकदी व जेवर गायब थे।  फूलबेहड़ के प्रभारी निरीक्षक अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि अभी घटना के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak