khabar abhi tak

बड़ी खबर: बनास नदी में 8 युवक डूबे, 3 पहुंचे अस्पताल

टोंक की नदी में नहाने गए थे जयपुर के युवक

टोंक। राजस्थान के टोक की बनास नदी में मंगलवार की दोपहर नहाते समय 11 युवक डूबने लगे थे। इनमें 8 दोस्त पानी में डूब गए। तीन युवकों को बचा लिया गया है। पुलिस ने इन युवकों की शिनाख्त कर रही है। फिलहाल, गंभीर युवक बोलने की हालत में नहीं हैं। घटना की सूचना पर जयपुर कलेक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी टोंक के लिए रवाना हो गए हैं। 

टोंक पुलिस के मुताबिक बनास नदी में नहाने गए 11 युवक अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गए थे, जिससे वे डूबने लगे थे। मौके पर लोगों ने बचाव के भी प्रयास किए थे लेकिन तब तक वे बहाव में आ गए थे। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। रेस्क्यू किया गया और जैसे-तैसे 8 युवकों के शव पानी से बाहर निकाल लिए गए थे। रेस्क्यू टीम ने 3 युवकों को तत्काल अस्पताल भेजा है। पुलिस दल युवकों की शिनाख्त नहीं कर सका है। फिलहाल, पुलिस तलाश जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak